फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जल्द मुआवजे की राशि जारी नहीं हुई तो 18 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

जल्द मुआवजे की राशि जारी नहीं हुई तो 18 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

Mon, 25 Feb 2019 10:15 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा राशि को लेकर
विज्ञापन

परियोजना प्रभावित एकजुट
प्रशासन से 55 लाख रुपये आवंटन करने की उठाई मांग
तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त शिमला को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना प्रभावित बीते लंबे समय से मुआवजे की राशि की इंतजार में है। प्रभावितों का कहना है कि एक प्रतिशत रायल्टी का 55 लाख रुपये चार माह से आवंटन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द ही मुआवजे की राशि जारी नहीं की गई तो वे आगामी 18 मार्च को धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसी मुद्दों को लेकर रामपुर परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल ने समिति अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त शिमला को ज्ञापन भेजा।
दत्तात्रेय स्वामी पर्यावरण एवं किसान विकास समिति दत्तनगर के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक प्रतिशत रॉयल्टी का जो 55 लाख रुपये प्रशासन के पास पिछले चार माह से पड़ा है, उनका वितरण क्यों नहीं हो पा रहा है? वहीं वर्ष 2010-11 का मुआवजा जो करीब 76 लाख बनता है, कार्यालय में आ चुका होगा। इसके वितरण के बारे में शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए। वर्ष 2011 से 2015 में रामपुर प्रोजेक्ट की वजह से नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए सभी सहायक दस्तावेज लगभग तैयार हैं, लेकिन कमेटी द्वारा इसकी रिपोर्ट तैयार करने में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। इस संबंध में भी टाइम बाउंड करके रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दें। वहीं लाडा के 3 करोड़ रुपये के संबंध में भी कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन

समिति ने चेताते हुए कहा कि यदि उपरोक्त मसलों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो प्रभावित 18 मार्च को धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इसके बारे में समिति द्वारा डीएसपी रामपुर को भी सूचित किया गया है। इस मौके पर अश्वनी चौहान, शिवलाल गुप्ता, आरआर भलैक, अशोक ठाकुर, लाल चंद, नुपा राम, संजीव जिष्टू, मनोज कुमार, शिव कुमार, भूपिंद्र, अभिषेक, ओम प्रकाश, कल्पना, उत्तम सिंह, संजय ठाकुर, जगमोहन, जीत सिंह, हरीचंद, अमृत लाल, रामा नंद, ब्रेस्तु राम, किशु, प्रताप सिंह, बलदेव सिंह, करतार चंद, निर्मला और आशा देवी सहित अन्य प्रभावित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed