{"_id":"5c74190dbdec22736e4ed46f","slug":"15511125615-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैहना में गर्म पानी का स्नानागार पत्थर गिरने से ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैहना में गर्म पानी का स्नानागार पत्थर गिरने से ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैहना में गर्म पानी का कुंड भूस्खलन से ध्वस्त
ऐतिहासिक कुंड की मरम्मत पर पंचायत ने खर्च किए हैं लाखों
ग्रामीणों ने पंचायत पर लगाया घटिया निर्माण सामग्री का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के बैहना त्रिवेणी घाट स्थित ऐतिहासिक गर्म पानी का स्नानागार भूस्खलन से ध्वस्त हो गया है। पूरा कुंड जमींदोज हो गया है। पुजारी रामकृष्ण और संतोष कुमार के अनुसार इस गर्म पानी की दीवार पर एक पत्थर गिर गया, जिससे पूरा कमरा ध्वस्त हो गया है। बीते वर्ष इस ऐतिहासिक गर्म पानी के स्नानागार की मरम्मत पर बैहना पंचायत ने लाखों रुपये खर्च किए थे। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद भी काम पूरा नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पंचायत ने इस गर्म पानी की हिफाजत के लिए इसके पीछे लाखों की लागत से एक सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जा रहा था, जो पूरा नहीं हो पाया है और इस पर खर्च हुई पूरी राशि को दर्शाता एक बोर्ड भी लगाया गया है।
उन्होंने स्थानीय पंचायत पर घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी जारी किया और कहा कि हाल ही में ग्राम पंचायत ने वर्ष 2017-18 में चेकवाल गर्म पानी बैहना, कुल स्वीकृत राशि डेढ़ लाख, मजदूरी खर्च एक लाख बीस हजार, सामग्री तीस हजार और कुल मजदूरी 658 दिन का खर्चा दर्शाया गया है। दीवार पहली बारिश भी न झेल पाई और गिरने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि इस गर्म पानी का क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्व है। दूर-दूर से लोग इस पर स्नान करने आते हैं और त्वचा रोगों से निजात पाते हैं। वहीं महादेव मंदिर के पुजारी भी रोजाना इस गर्म पानी से स्नान कर स्थानीय इष्ट की पूजा के लिए जल कई सदियों से इसी घाट से ला रहे हैं। उन्होंने सरकार से जांच की मांग की है और इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, खंड विकास अधिकारी आनी हरी सिंह ठाकुर ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले में छानबीन की जाएगी।