{"_id":"5c741906bdec22736679256b","slug":"15511125551710-5512-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मार्च को 5512 नौनिहाल पिएंगे दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मार्च को 5512 नौनिहाल पिएंगे दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 मार्च को 5512 नौनिहाल पीएंगे दो बूंद जिंदगी की
किन्नौर में अभियान को सफल के लिए टॉस्क फोर्स समिति की बैठक
राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक मोबाइल वैन भी की जाएगी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी मुद्दे को लेकर उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद की अध्यक्षता में सोमवार को रिकांगपिओ के उपायुक्त कार्यालय में जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला किन्नौर में पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 10 मार्च को 0 से 5 वर्ष के करीब 5512 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक 100 बूथ, दो ट्रांजिट बूथ और एक मोबाइल वैन के माध्यम से पिलाई जाएगी। उपायुक्त ने बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों से कहा कि यह अभियान बच्चों की सेहत से जुड़ा हुआ है और इस अभियान को सफल बनाने बाबत सक्रियता से कार्य करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि अभियान के दौरान चौरा और आक्पा चैक पोस्ट पर ट्रांजिट बूथ लगाए जाएंगे, जिससे गाड़ियों और बसों में सफर करने वाले बच्चों को भी यह खुराक पिलाई जा सके। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक मोबाइल वैन भी लगाई जाएगी। यदि कोई बच्चा उस दिन इस खुराक से वंचित रह जाता है तो उसे 11 और 12 मार्च को घर जाकर यह खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, आईटीबीपी, पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पद्म सिंह नेगी, एसएमओ डॉ. विद्यासागर नेगी, कार्यक्रम अधिकारी आरसीएच डॉ. सुनिंद्र सिंह नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आसीडीएस अर्जुन नेगी, महिला कल्याण परिषद के सदस्य भगवती नेगी, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा अशोक नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी अजेंद्र चौधरी, महाप्रबंधक उद्योग डॉ. ठाकुर भगत, सीडीपीओ निचार डीबी नेगी, रमेश चंद नेगी और संजोग नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।