{"_id":"5c7418fcbdec22737d20da96","slug":"15511125453-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी कार्यक्रमोें को लेकर बनाई रणनीति
एबीवीपी रामपुर इकाई की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् रामपुर की बैठक में परिषद् की ओर से पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से मंथन किया गया और विभिन्न योजनाएं बनाई।
बैठक सत्यनारायण मंदिर रामपुर बुशहर में संपन्न हुई। इसमें परिषद् प्रांत उपाध्यक्ष सुंदर भगत नेगी और जिला प्रमुख लेफ्टिनेंट संदीप ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर आगामी रणनीति तैयार की गई। वहीं इस मौके पर विभाग संयोजक मंजीत नेगी, विभाग छात्रा प्रमुख अंजना ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपासना ठाकुर, रामपुर इकाई अध्यक्ष राहुल फांकर, जिला सोशल मीडिया प्रमुख डिंपल ठाकुर, विभाग जनजातीय कार्य प्रमुख प्रवीन नेगी, रवि शर्मा और अभि राणा मौजूद रहे।