{"_id":"5c7418f3bdec225eb27ab5d9","slug":"15511125357-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में शीघ्र खोला जाएगा राजस्व रिकार्ड कार्यालय-बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में शीघ्र खोला जाएगा राजस्व रिकार्ड कार्यालय-बरागटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई में शीघ्र खोला जाएगा
राजस्व रिकार्ड कार्यालय : बरागटा
योजना के तहत 132 महिलाओं को बांटे निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन
कहा-जुब्बल और कोटखाई में पार्किंग बनाने के हो रहे हैं प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि कोटखाई में शीघ्र ही राजस्व रिकॉर्ड कार्यालय खोला जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को ठियोग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं कोटखाई में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का शुभारंभ शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
उन्होंने कहा कि एफआरयू अस्पताल में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान मात्र एक चिकित्सक तैनात था। आज कोटखाई अस्पताल में सात चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जुब्बल कोटखाई के अंदर 23 चिकित्सक विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शीघ्र ही कोटखाई में राजस्व कार्यालय को खोला जाएगा। वहीं कोटखाई में बस स्टेंड के निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। जिसके लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से टेंडर लगा दिए गए हैं। ट्रामा सेंटर के लिए भी शीघ्र ही अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थान का चयन किया जाएगा। जुब्बल में तथा कोटखाई में वाहनों की पार्किंग निर्माण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। हाटकोटी से वाया मंढोल कोटखाई शिमला तथा टिक्कर से घयाल क्षेत्र तक शीघ्र ही नेशनल हाईवे का कार्य शुरू होगा।
इस मौके पर मुख्य सचेतक ने आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत 60 परिवारों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस योजना से वंचित परिवार हिम केयर स्वास्थ्य कार्ड बना सकते हैं। जिसके तहत पांच लाख रुपये का निशुल्क उपचार परिवार के सदस्यों को मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने गृहणी सुविधा योजना के तहत 132 महिलाओं को निशुल्क गैस चूल्हे व सिलेंडर वितरित किए। कार्यक्रम में एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा, तहसीलदार कोटखाई रवीश चंदेल, नायब तहसीलदार विपिन वर्मा, आईपीएच के अधिशासी अभियंता सुशील शर्मा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।