{"_id":"5c659098bdec224bbb20a212","slug":"15501601308-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के समक्ष रखे क्षेत्र के मुद्दे, मीरू, नाथपा और उरनी जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के समक्ष रखे क्षेत्र के मुद्दे, मीरू, नाथपा और उरनी जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले की तीन पंचायतें मीरू, नाथपा और उरनी के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। शिमला में वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी की अध्यक्षता में तीन पंचायतों के जनप्रतिनिधि मुख्य मंत्री से शिमला स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मिले।
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को किन्नौर के कई स्कूलों में बीते कई वर्षों से रिक्त पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के साथ-साथ अपने अपने पंचायत क्षेत्रों की जनसमस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी स्कूलों में चल रहे रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के साथ-साथ गांव के विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज से भी मिल कर उनसे भी किन्नौर के स्कूलों में चल रहे रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मौके पर उरनी पंचायत की प्रधान गीता ज्ञानी, प्रधान मीरू किरण, प्रधान नाथपा अंजना, विनय और जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन