{"_id":"5c5f037cbdec22077e436667","slug":"15497307933-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन की बहाली में खामियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन की बहाली में खामियों पर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। एनपीएस कर्मचारी महासंघ उपमंडल सराहन की बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली की खामियों पर विभिन्न वक्ताओं ने प्रकाश डाला। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ज्यूरी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रामपुर इकाई अध्यक्ष कमल शर्मा ने की। बैठक में राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा और जिला शिमला संगठन सचिव सुनील राकटा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सुनील राकटा ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर संगठन की मजबूती पर बल दिया। महासंघ राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने संगठन की संघ की कार्यशैली और कार्यक्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनपीएस महासंघ ने समय-समय पर सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया। तपोवन में मुख्यमंत्री ने संघ को शीघ्र पेंशन कमेटी के गठन करवाने को आश्वस्त करवाया था और केंद्र के एनपीएस कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों को, जिसके तहत दिव्यांग होने पर पारिवारिक पेंशन का प्रावधान है, शीघ्र प्रदान करवाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक कोई भी सकारात्मक भूमिका सरकार की तरफ से नहीं निभाई गई।
विज्ञापन
कुशाल शर्मा ने कहा कि 15 फरवरी को शिमला के चौड़ा मैदान में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर राज्य स्तरीय महारैली होगी, जिसमें करीब 30 हजार से भी अधिक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने इस रैली में सभी विभागों के कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
बैठक के अंत में सराहन की उपमंडल स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें राकेश चंदा को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रेम जयंत को महासचिव, नरेश को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेश्वर नेगी को उप प्रधान और छत्रपाल को सचिव बनाया गया। वहीं आरसी भारद्वाज को मुख्य सलाहकार, पीआर जोशी को कोषाध्यक्ष, अरविंद सहसचिव, सुंदर सिंह को संगठन सचिव, महिला विंग की प्रधान सनम नेगी, मुख्य कार्यकारिणी में विमला, पूजा और राम दास शामिल किया गया।