फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुजारली-4 में तीन मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट

पुजारली-4 में तीन मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट

Mon, 04 Feb 2019 09:38 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
सोलह कमरों का तीन मंजिला मकान राख
विज्ञापन

नावर क्षेत्र के पुजारली-4 में सोमवार दोपहर को घटी घटना
नुकसान का आकलन करने में जुटी प्रशासन की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के पुजारली-4 में सोमवार को तीन मंजिला मकान आग में जलकर खाक हो गया। मकान में 16 कमरे और एक हॉल था। आगजनी की इस घटना में एक परिवार बेघर हो गया। नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन की ओर से टीम मौके पर भेजी गई है। प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव फौरी राहत दी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे हुई। पुजारली-4 निवासी सुंदर लाल नैंटा उस समय किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर सुंदर लाल नैंटा के परिजन मौजूद थे। सभी लोग घर के बाहर धूप में बैठे हुए थे। इस बीच मकान के अंदर से धुंआ उठता हुआ नजर आया। यह देख परिवार के सभी सदस्य आग बुझाने के लिए दौड़े। मकान से धुंआ उठता देख आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास करने लगे लेकिन इमारती लकड़ी से बने मकान में आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। मकान में 16 कमरे और एक हॉल था। अग्निशमन केंद्र से भी दमकल वाहन मौके पर आग बुझाने गया लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। आग लगने का शुरूआती कारण प्रशासन ने प्राभवित परिवार को फौरी राहत दे दी है। नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर पटवारी और कानूनगो को भेजा गया है। इस संबंध में एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा के अनुसार नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed