{"_id":"5c586379bdec2229c12b87fd","slug":"154929661720-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व केंसर दिवस पर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व केंसर दिवस पर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने कैंसर मुक्त भारत का दिया संदेश
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
स्लोगन स्पर्धा में तुषार ने पहले स्थान पर मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्कूली बच्चों ने सड़कों पर उतरकर जागरूकता रैली निकाली और लोगों को कैंसर मुक्त भारत का संदेश दिया।
इसी कड़ी में सोमवार को पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खनेरी अस्पताल से कैंसर नियंत्रण अधिकारी खनेरी डॉ. राजेश राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुनील ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश राणा ने छात्रों को कैंसर से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की और इससे बचने के उपाय एवं रोकथाम के बारे में टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं कैंसर के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन भी किया। छात्रों ने रामपुर बाजार में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
पद्म छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने भी छात्रों को कैंसर से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल में आयोजित स्लोगन स्पर्धा में तुषार ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं अजय सुनेल ने दूसरा और अमन नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा गौरव भूषण, अभिमन्यु सेहनी और अमित कायस्थ को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमला नंद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र मेहता, रणवीर मेहता, खेम चंद चौहान रविंद्र नेगी, शालिनी शर्मा और कविता ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।