फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर रिकांगपिओ में जगह जगह धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

रामपुर रिकांगपिओ में जगह जगह धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/ रिकांगपिओ। रामपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों नें रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि नेकार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर, एसएचओ रविंद्र नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, एसजेवीएन की लूहरी जलविद्युत परियोजना में बिथल स्थित कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि मुख्य महाप्रबंधक परियोजना, आरएल नेगी सहित चेतना नेगी ने शिरकत की। परियोजना प्रमुख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में परियोजना के अधिकारी/कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंतर इकाई तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की टीमों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गायन से उपस्थित जनमानस को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामपुर परियोजना 412 मेगावाट बायल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान परियोजना प्रमुख सरेश ठाकुर और उनकी पत्नी संतोष ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । सीआईएसएफ के जवानों और डीएवी स्कूल के छात्रों द्वारा परेड की गई।
वहीं 70वां गणतंत्र दिवस रिकांगपिओ के राम लीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर डॉ. अवनिंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, हिमाचल पुलिस, हिमाचल होम गार्ड और डाइट के बच्चों ने मार्चपास्ट किया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
डॉ. अवनिंद्र कुमार ने कहा कि 26 जनवरी का दिन देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। इस दिन हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त-उपायुक्त किन्नौर सुरेंद्र ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक धनसुख दत्ता और स्थानीय पंचायतों के जन प्रतिनिधि सहित कई अन्य मौजूद रहे।

वहीं, ग्राम पंचायत झाकड़ी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने सभी बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed