फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ध्वनिमत के साथ अविश्वास प्रस्ताव पारित, अध्यक्षा की कुर्सी छिनी

मीना से छिनी रामपुर नप अध्यक्ष की कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव पारित

Sun, 20 Jan 2019 11:52 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में अध्यक्ष मीना कुमारी को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। शनिवार को चुनाव अधिकारी एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक के दौरान चुनाव करवाए गए। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष मीना कुमारी को दो और उनके विरोध में छह मत पड़े। चुनाव परिणाम के बाद अध्यक्ष मीना कुमारी को पद से हटा दिया गया है और संबंधित रिपोर्ट निदेशालय भेजी गई है। निदेशालय से अगला फैसला आने तक नप में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद रिक्त रहेंगे।

गौर हो कि रामपुर नगर परिषद के सात पार्षदों ने अध्यक्ष मीना कुमारी के खिलाफ बीते दिसंबर माह में अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त शिमला को भेजा गया था। इसके बाद यह मामला विचाराधीन था। शनिवार को अध्यक्ष को अपना बहुमत साबित करने के निर्देश जारी किए गए थे, जिसके बाद चुनाव अधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में विशेष बैठक करवाई गई। इस बैठक के दौरान सर्वप्रथम बंद कमरे में सभी पार्षदों से राय ली गई, लेकिन अंतत: सहमति न बनने के कारण चुनाव आयोजित किए गए।
विज्ञापन


बैलेट बॉक्स से करवाई गई मतदान प्रक्रिया के नतीजों में मीना कुमारी के पक्ष में दो जबकि उनके विपक्ष में छह मत पड़े। नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने मीना कुमारी के विपक्ष में मतदान किया। बैठक में आयोजित चुनाव प्रणाली के नतीजों की रिपोर्ट संबंधित निदेशालय को भेजी गई है। शहरी विकास विभाग निदेशालय से आगामी चुनाव की तारीख तय की जाएगी। फिर उस तिथि में नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्षा मीना कुमारी के खिलाफ 6-2 से अविश्वास पारित हुआ है। चुनाव प्रणाली से आए नतीजों के बाद अध्यक्ष की बर्खास्तगी की गई है। वहीं हाल ही मेें नप के उपाध्यक्ष को भी अवैध कब्जे को लेकर हुई कार्रवाई के चलते पद से हटा दिया गया है। अब शहरी विकास विभाग निदेशालय से चुनाव तिथि घोषित होने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जल्द ही चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, पार्षद पंकज बराड़, नरेश नेगी, चूड़ामणी शर्मा, रीता बादल, विशेषर लाल, नीलम गुप्ता, मीना कुमारी, ऊषा चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


आठ पार्षदों ने किया मतदान
बैलेट बॉक्स से करवाई गई मतदान प्रक्रिया में आठ पार्षदों ने भाग लिया। नप के उपाध्यक्ष को अभी हाल ही में अवैध कब्जे की शिकायत पर हुई कार्रवाई पर पद से हटा दिया है। ऐसे में नौ में से आठ पार्षदों ने ही मतदान किया। हालांकि अभी भी कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण अध्यक्ष कांग्रेस का ही बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed