फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पश्चिमीकरण नहीं आधुनिकरण, इसके पीछे न भागें : सूरत नेगी

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 20 Jan 2019 11:47 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। ग्राम स्वराज मंच के बैनर तले अंचल किन्नौर के एकल विद्यालय अभियान की ओर से युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भाग गतिविधि प्रमुख किशोरी लाल नेगी ने मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम में भजनों में अंताक्षरी, दोहे, प्रश्नोत्तरी, देश भक्ति गीत आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मुख्य वक्ता कुमारी नीता ने संस्कारित जीवन के बिना मनुष्य के जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में व्याख्यान किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय अभियान का मुख्य कार्य प्रमुख पंचमुखी शिक्षा देना है, जिसमें प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, स्वाभिमान जागरण शिक्षण एवं संस्कार शिक्षण देना मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सूरत नेगी ने एकल विद्यालय की अभियान प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय राष्ट्रवादी विचार और सनातन धर्म को मध्य रखते हुए कार्य कर रहा है। पश्चिमीकरण आधुनिकीकरण नहीं है, इसके पीछे न भागें। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं सूरत नेगी ने एक एकल विद्यालय को एक वर्ष के लिए गोद लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 31 हजार की राशि भेंट की। उन्होंने एकल विद्यालय अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजपाल नेगी, सुनील नेगी, अशोक, देव ऋषि, कुमारी प्रतिश्वरी, कविता, अरविंद, चमन, कुमारी कविता, जवाहरलाल नेगी, सुरेखा नेगी, सतपाल, शिवराज नेगी, कुमारी लीला व्यास सहित कथाकार एवं समस्त संचों के कार्यकर्ता, आचार्य और समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed