फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जदूण पंचायत की अनदेखी कर रही सरकार : राठौर

जदूण पंचायत की हो रही अनदेखी

Fri, 18 Jan 2019 10:22 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं राजीव गांधी प्रदेश संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ी जदूण पंचायत की अनदेखी कर रही है। पंचायत की जनता मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है। उन्होंने जदूण पंचायत के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने उन्हें बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी समस्या बर्फबारी और बारिश होने पर बार-बार बिजली गुल होना है। क्षेत्र के छह ट्रांसफार्मरों पर कोई लाइनमैन तैनात नहीं है। इस दौरान लोगों ने पंचायत में बिजली, पानी, सड़कों की दुर्दशा और विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों के बारे में कांग्रेस नेता दीपक राठौर को अवगत कराया।

राठौर ने जनता की समस्याओं को विभाग और सरकार के समक्ष उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछड़ी पंचायत का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद भी सरकार व विभाग द्वारा जदूण पंचायत की अनदेखी की जा रही है। सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। अगर समय रहते सरकार और विभाग ने जदूण पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं तो कांग्रेस पार्टी को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस अवसर पर ठियोग-कुमारसैन युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेंद्र राजटा, वरिष्ठ कांग्रेसी मदन वर्मा, महेंद्र राजटा, सुनील, प्रकाश, सुशील, मोहन लाल, सुरेंद्र राजटा, नंदलाल, बिहारी लाल, नरेश, कपिल, प्रताप, संजीव, प्रणव, कैलाश राजटा, नरेंद्र, राजीव, अजीत, जयपाल, इंद्र सिंह और अश्वनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed