फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   झाकड़ी में वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ, ग्रामीणों ने पाई राहत

झाकड़ी में पकड़ा तेंदुआ, ग्रामीणों को मिली राहत

Fri, 18 Jan 2019 10:33 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर वन मंडल के तहत आने वाले झाकड़ी में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। बीते एक सप्ताह से क्षेत्र के लोग तेंदुए के डर से खौफजदा थे। बुधवार रात तेंदुए के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
झाकड़ी क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से तेंदुए ने आतंक मचा रखा था। तेंदुए के डर से क्षेत्र के लोगों का रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह तेंदुआ काफी दिनों से झाकड़ी की बस्ती में अंधेरा होते ही गांव में आ जाता था। कई बार लोगों ने तेंदुए को घरों की छतों पर भी देखा। इससे भय का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की, ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वन विभाग ने गांव में पिंजरा स्थापित किया और पिंजरे में रात को दो छोटे कुत्ते रखे। तेंदुआ सुबह पौने तीन बजे कुत्ते को उठाने के चक्कर में पिंजरे में आ गया।
विज्ञापन

झाकड़ी पंचायत प्रधान मस्तराम और उप प्रधान बीरबल कश्यप सहित अन्य लोगों के अनुसार वह काफी दिनों से तेंदुए के आतंक से परेशान थे। महिलाएं खेतों में जाने से भी कतरा रही थीं। ग्रामीणों का पूरा काम प्रभावित हो रहा था। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने पर वन विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अरण्यपाल अनिल ठाकुर के अनुसार झाकड़ी में एक तेंदुआ पकड़ा गया है। लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग ने झाकड़ी में पिंजरा स्थापित किया था। पिंजरे में कैद तेंदुए को विभाग की टीम ने झाकड़ी से सुरक्षित लाया है, जिसे चिड़ियाघर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed