{"_id":"5c40aeefbdec2273934e0733","slug":"154774308110-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटकों से सरकार की योजनाओं का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटकों से सरकार की योजनाओं का बखान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। स्वास्थ्य विभाग आनी और जगेश्वरी लोक कला मंच की ओर से आनी विस क्षेत्र के निरमंड, शवाड़ और आनी में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को सरकार की योजनाओं बारे जागरूक किया।
कला मंच प्रभारी रोशनी जस्टा, चेतन, रीता राजटा, बॉबी और राकेश आदि कलाकारों ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटक द्वारा प्रदान की, जिसमें आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बनाने के लाभ और सुविधाओं के बारे लोगों को बताया गया।
विज्ञापन
जस्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार की हिम केयर योजना, जिसमें हर परिवार को हेल्थ कार्ड बनाना जरूरी है। जिससे परिवार के पांच सदस्यों को पांच लाख रुपये तक का इलाज सरकारी एवं कुछ निजी अस्पतालों में निशुल्क किया जाएगा। आनी विधानसभा क्षेत्र की 58 पंचायतों के ग्रामीण आयुष्मान भारत और हिम केयर बीमा योजना के कार्ड अवश्य बनवाएं, जिससे सभी को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
आनी स्वास्थ्य विभाग के शिक्षक एमआर ठाकुर ने कहा कि नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से गांव की जनता को स्वास्थ्य विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।