{"_id":"5c3e0856bdec22734e3ea7fc","slug":"1547569361425-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को मनाएंगे राष्ट्रीय मतदाता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को मनाएंगे राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अवनिंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय मतदाता दिवस रिकांगपिओ के बचत भवन में आसपास के मतदान केंद्र जैसे तेलंगी, कोठी, खवांगी, रिकांगपिओ-1 और 2, युवारिंगी सहित शुद्वारंग को सम्मलित करके मनाया जाएगा। यह दिवस पंचायत संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, युवा स्वयं सेवी संस्थाओं, नेहरू युवा केंद्र और मीडिया के सहयोग से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ग्रहण करवाएंगे।
विज्ञापन
वहीं 25 जनवरी को मतदान केंद्रों पर भी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलवाई जाएगी। इस दौरान शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा युवा व भविष्य मतदाताओं के सशक्त करने के लिए और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, तहसीलदार पूह कैलाश कौंडल और नायब तहसीलदार कल्पा प्रेम सरिता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन