{"_id":"5c3e0852bdec227382445e78","slug":"154756935853-5512-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 फरवरी को 5512 बच्चे पीएंगे दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 फरवरी को 5512 बच्चे पीएंगे दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर डॉ. अवनिंद्र कुमार ने कहा कि जिला किन्नौर में पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 3 फरवरी को 0 से 5 वर्ष के लगभग 5512 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वे मंगलवार को पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों और अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में कार्यवाहक उपायुक्त ने इस अभियान से संबंधित सभी अधिकारियों से कहा कि यह अभियान बच्चों की सेहत से जुड़ा हुआ है और इस अभियान को सफल के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करें। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग से कहा कि यदि जिले में इस दौरान सड़कें अवरुद्ध हों तो उसे समय पर बहाल कर दिया जाए जिससे जिले के सभी बच्चे इस खुराक से वंचित न रहें। उपायुक्त ने कहा कि अभियान के दौरान चौरा और आकपा चैक पोस्ट पर ट्रांजिट बूथ लगाए जाएंगे, जिससे गाड़ियों और बसों में सफर करने वाले बच्चों को भी यह खुराक पिलाई जा सके। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक मोबाइल वैन भी लगाई जाएगी। यदि कोई बच्चा उस दिन इस खुराक से वंचित रह जाता है तो उसे 4 और 5 फरवरी को घर-घर जाकर यह खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्यासागर नेगी, कार्यक्रम अधिकारी आरसीएच डॉ. सुनिंद्र सिंह नेगी, खंड चिकित्सा अधिकारी निचार डॉ. कविराज नेगी, पुलिस उप अधीक्षक धनसुख दत्ता, कार्यक्रम अधिकारी डीआरडीए नवीन कुमार वर्मा, डॉ. चंद्रवीर नेगी, डॉ. वरूणदीप सिंह, बीसीसी कॉर्डिनेटर रमेश चंद नेगी, सीडीपीओ पूह आरएस नेगी, सीडीपीओ निचार डीबी नेगी, संजोग सिंह मेहता और संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन