फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प:यिजना प्रबंधन ग्रामीणों के बीच प्रशासन की मध्यस्थता मांगो पर मंथन के बाद हुआ समझौता

खनियारा खड्ड में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का विवाद थमा

Wed, 16 Jan 2019 12:28 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन

रोहड़ू। खनियारा खड्ड में निर्माणाधीन इलेक्ट्रो हाइड्रल प्रोजेक्ट प्रबंधन, किसान सभा और स्थानीय लोगों के बीच प्रशासन की मध्यस्थता के बाद समझौता हुआ है। ऐसे में लंबे समय से परियोजना प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच चल रहा विवाद शर्तों के बाद थम गया है। परियोजना प्रबंधन ने प्रशासन के सामने लोगों की मुख्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता एसडीएम बीआर शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।

विज्ञापन

इस दौरान परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी ने परियोजना में 70 प्रतिशत स्थानीय प्रभावितों को रोजगार देना स्वीकार किया है। उन्होंने लाडा की राशि की एक किस्त फरवरी महीने तक पूरा करने का आश्वासन दिया है। पावर हाउस से हरवाणी गांव तक सड़क को वाहनों के लिए बहाल किया जाएगा। निर्माण कार्य से क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल स्रोतों और पैदल रास्तों की कंपनी मरम्मत करवाएगी। किसान सभा की सिंदासली इकाई ने समझौते का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि परियोजना प्रबंधन तय शर्तों से हटा तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते कई महीने से परियोजना प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद के बाद परियोजना का निर्माण कार्य लटका हुआ था। पहले भी प्रशासन की ओर से कई बार प्रयास किए गए लेकिन अब परियोजना प्रबंधन ने लोगों की मांग पर सहमति व्यक्ति की है। अगली बैठक कंपनी प्रबंधन व किसान सभा के बीच गोक्सवाडी में तय की गई है। इस दौरान किसान सभा की क्षेत्रिय इकाई के अध्यक्ष बिहारी लाल चौहान, पंचायत किसान सभा के अध्यक्ष यशपाल, सिंह रांटा, वार्ड सदस्य राजकुमार, यशपाल सिंह, मोतमीन सरवन दास सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed