फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   उन्नू महादेव ज्यूरी में मकर संक्रांति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उन्नू महादेव ज्यूरी में मकर संक्रांति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon, 14 Jan 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
उन्नू महादेव में लगा श्रद्धालुओं का तांता
विज्ञापन

मकर संक्रांति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
शिमला, किन्नौर और कुल्लू से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उनू महादेव ज्यूरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। ज्यूरी के इस ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पर हर साल की तरह इस वर्ष भी सोमवार सुबह ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु कंपकंपाती ठंड में सुबह चार बजे यहां गर्म पानी के प्राकृतिक चश्मे में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे।

उनू महादेव ज्यूरी में शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले से हजारों लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। सोमवार सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को उनू महादेव के दर्शन के लिए कतारों में लगकर लंबा इंतजार करना पड़ा। रामपुर और निरमंड सहित आसपास के क्षेत्र से बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे दिन भर प्राकृतिक गर्म पानी के चश्मे में स्नान करने के बाद उन्नू महादेव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस लौटे। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक रही। मान्यता है कि यहां पर नहाने से लोग निरोग रहते हैं और पाप कम होते हैं। इस संबंध में धर्मसेन, ललित कुमार, राकेश चौहान, अनिल, राधा कृष्णन, हेमराज, रविंद्र, सतीश, ममता, प्रिया, लतिका, अंजना और मोनिका के अनुसार वे मकर संक्रांति के अवसर पर बीते कई वर्षों से यहां उन्नू महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुबह से ही महादेव के दर्शनों के लिए भक्तों का आना शुरू हो जाता है। दिनभर हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां पहुंचकर महादेव के समक्ष शीश नवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed