{"_id":"5c3cb894bdec227333398f34","slug":"15474834087-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छितकुल गांव से सुरक्षित निकले सभी पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छितकुल गांव से सुरक्षित निकले सभी पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। बर्फबारी होने के कारण छितकुल-सांगला सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद होने के कारण छितकुल गांव में फंसे सभी पर्यटकों को सकुशल सांगला पहुंचा दिया गया है। चंडीगढ़ और हरियाणा से पर्यटकों का दल छितकुल गांव से निजी वाहन बोलेरो कैंपर के सहारे छितकुल से 5 किलोमीटर दूर मस्तरंग तक पहुंचा। इसके आगे लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी की मदद से सड़क बहाल कर दी थी जिसके कारण पर्यटकों को वहां पर कोई परेशानी नहीं हुई। छितकुल पंचायत उपप्रधान अरविंद नेगी ने बताया कि सभी पर्यटकों को पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम अपने साथ ले गई है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से किन्नौर जिले के छितकुल गांव में चंडीगढ़ और हरियाणा से पहुंचा पर्यटकों का दल ताजा बर्फबारी होने के कारण फंस गया था। हालांकि इनमें से एक पर्यटक की तबीयत भी बिगड़ गई थी लेकिन उपचार के बाद वह ठीक हो गया था।