फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   क्षेत्र की विकास रहेगा पहली प्राथमिकता - ब्राक्टा

भाजपा ने विकास के नाम पर किया गुमराह

Sun, 13 Jan 2019 12:46 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। रोहडू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने हमेशा विकास को गति दी है। भाजपा ने लोगों को विकास के नाम पर गुमराह किया है। एक साल में रोहडू विधानसभा क्षेत्र की लगातार अनदेखी हुई है। इसलिए लोगों को अब लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री रोहडू में केवल लोगों को गुमराह करने के लिए पहुंचते हैं। अब लोकसभा चुनाव को सामने देख कर फिर रोहडू की ओर भाजपा लोगों को गुमराह करने के लिए रूख करने वाली है। विधायक मोहन लाल ब्राकटा का भमनोली पंचायत पहुंचने पर स्थानीय लोगों स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने चुनाव में कांग्रेस का हमेशा भरपूर सहयोग किया। गांव की सारी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना उनका दायित्व रहेगा। गांव में खेल मैदान के मंच के लिए विधायक ने अपनी निधि से दो लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, महासचिव सोहन लाल चौहान, ज्ञान वर्मा, पवन चौहान, नरेश मूलटा, जोनल प्रभारी केसी चौहान, केसी कायथ, पंचायत प्रधान संत लाल जिंगटा, कोषाध्यक्ष सुशील चौहान, सचिव बलराज टेचू, अश्वनी शर्मा, अशोक ढंडा, विजय दिवांटा, केसर सिंह कायथ, अनिल राणा और उप प्रधान पारूण शर्मा सहित गांव के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed