फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   15 को मांग रैली कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा अनुबंध शिक्षक संघ

अनुबंध शिक्षक संघ 15 को बोलेगा हल्ला

Sun, 13 Jan 2019 12:46 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश अनुबंध शिक्षक संघ के आह्वान पर 15 जनवरी को शिमला में आयोजित होने वाली मांग रैली में रामपुर से दो सौ पीटीए शिक्षक प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। प्रदेश इकाई अध्यक्ष बोबिल ठाकुर ने कहा कि एक ही अनुबंध नीति होने के बावजूद प्रदेश सरकार पीटीए शिक्षकों को नियमित न करके संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है, जोकि निंदनीय है।
संघ ने कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के नाम पर शिक्षा विभाग के सरकार को गुमराह कर रहे हैं, जबकि ट्रिब्यूनल कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि अनुबंध (पीटीए) शिक्षकों को निर्धारित तीन वर्ष की अनुबंध अवधि पूर्ण होने के बाद उक्त तिथि से सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश आने तक सशर्त नियमित किया जाए, लेकिन विभाग के अधिकारी सरकार के समक्ष इस आदेश को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और स्टेटस का हवाला दे रहे हैं। स्टेटस तो 13 फरवरी 2017 को समाप्त हो चुका है। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा एसएमसी शिक्षक भर्ती को हरी झंडी देना स्टेटस के समाप्त होने का सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन

अनुबंध शिक्षक संघ की रामपुर इकाई के अध्यक्ष कुशाल सुनेल, प्रभारी विजय कड्डा, शेफाली, विनेाद मेहता, सुरेश दत्त, चेतन शर्मा, उदय रिबल्टा, घन श्याम गौतम, अनुराधा शर्मा, सुनंदा सूद, देवेंद्र हस्टा, दुर्गा प्रसाद, अजय बिष्ट, प्रतिभा मेहता, कंचन, सरिता, सीमा, मंजू, लीला, तारा, नीरू, गुलशन और संदीप सहित कई अन्य शिक्षकों ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश इकाई अध्यक्ष बोबिल ठाकुर के आह्वान पर 15 जनवरी को शिमला में आयोजित मांग रैली में रामपुर क्षेत्र से करीब 200 शिक्षक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed