{"_id":"5c3a1690bdec227388139ecf","slug":"154731086112-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के दखल से राजपुरा परियोजना का कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के दखल से राजपुरा परियोजना का कार्य रुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोगली (रामपुर बुशहर)। रामपुर के साथ लगती भड़ावली पंचायत की नोगली खड्ड पर बन रहे 9.9 मेगावाट राजपुरा हाईड्रो प्रोजेक्ट काम बंद हो गया है। प्रोजेक्ट प्रभावितों ने मांगें पूरी न होने पर एसडीएम ने इस संबंध में शिकायत की थी, जिस पर यह कार्रवाई हुई है।
लंबे समय से सुर्खियों में रही राजपुरा विद्युत परियोजना के प्रभावितों और संबंधित पंचायतों को सूचित किए बगैर ही कार्य करवाया जा रहा था, जबकि स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में सूचना तक नहीं दी गई। प्रदेश ऊर्जा निदेशालय से अनुमति न मिले ही परियोजना प्रबंधन ने कार्य शुरू कर दिया था। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने परियोजना प्रबंधन को काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रभावित के पुरानी कंपनी से लेनदेन संबंधी कोई मामले हैं तो उन्हें सिविल कोर्ट में जाना चाहिए। परियोजना प्रभावितों की समस्याओं को लेकर तीन माह के भीतर कोई भी प्रभावित प्रदेश ऊर्जा निदेशालय में अपनी समस्या रख सकता है।
विज्ञापन
वहीं पंचायत उप प्रधान दिनेश खमराल ने कहा कि संबंधित परियोजना ने पंचायत को विश्वास में न लेकर परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पंचायत के दर्जनों प्रभावित परिवारों को परियोजना द्वारा कोई लाभ नहीं दिया जा रहा। राजपुरा हाईड्रो परियोजना प्रबंधन ग्रामीणों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम नरेंद्र चौहान ने कहा कि संबंधित परियोजना को काम बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पूर्व में भी कंपनी को कार्य बंद करने के बारे मेें सूचित किया गया था। परियोजना प्रभावित तीन माह के भीतर अपनी समस्या ऊर्जा निदेशालय के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन