{"_id":"5c3a168dbdec227362020693","slug":"154731085820-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रामपुर इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर अनिल वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि अनिल वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद केवल मात्र भारत ही नहीं, पूरे विश्व के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने भारतीय संस्कृति का परिचय पूरे विषय से कराया। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री हितेंद्र ठाकुर ने उपस्थित लोगों को विद्यार्थी परिषद के इतिहास, विकास और वर्तमान गतिविधियों के ऊपर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लगातार देश और समाज का कार्य स्थापना काल से करती आ रही है। विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर कार्य करने वाला संगठन है। स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और धर्म के बारे में बताया। कार्यक्रम में उनके देश के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर आकाश नेगी, उपासना ठाकुर, अभिषेक श्याम, लक्ष्मी नेगी, रोबिट ठाकुर और चंद्रेश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन