{"_id":"5c38c14fbdec2273212c5bee","slug":"154722350114-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा परियोजना का कार्य शुरू, प्रभावितों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा परियोजना का कार्य शुरू, प्रभावितों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोगली (रामपुर बुशहर)। रामपुर के साथ लगती भड़ावली पंचायत में बन रहे साढ़े नौ मेगावाट राजपुरा विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं ग्रामीणों की सुनवाई न तो कोई सरकार कर पाई, न स्थानीय प्रशासन और न ही संबंधित पंचायत। प्रदेश हाईकोर्ट ने भी स्थानीय प्रशासन को आदेश जारी कर ग्रामीणों की आपत्तियों के लिए प्रधान सचिव ऊर्जा के समक्ष तीन माह से पहले पहले सुलझाने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में परियोजना प्रभावित तकलेच और भड़ावली पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भी सूचित किया गया है।
वर्ष 2011 में साढ़े नौ मेगावाट राजपुरा हाइड्रो प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। करीब चार वर्ष तक परियोजना का निर्माण कार्य चलता रहा और वर्ष 2015 में परियोजना का निर्माण कार्य बंद हो गया। परियोजना निर्माण में लगी कंपनी का दिवालिया होने के कारण नई कंपनी को परियोजना निर्माण की मंजूरी मिली, लेकिन परियोजना निर्माण के लिए भूमि देने वाले प्रभावितों को आज दिन तक न तो परियोजना में स्थायी रोजगार मिल पाया और न ही परियोजना निर्माण के दौरान होने वाले प्रदूषण का मुआवजा। इस परियोजना से दो पंचायतों के दर्जनों परिवार प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को परियोजना प्रभावित भड़ावली पंचायत उपप्रधान दिनेश खमराल की अध्यक्षता में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान और डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा से मिले। परियोजना प्रभावित उत्तम कायथ, तिलक, राधाकृष्ण, हेमराज, देवेंद्र, हर्ष, रविंद्र, इंद्रजीत सहित अन्यों के अनुसार परियोजना द्वारा उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया, लेकिन उनकी मांगें आज भी अधूरी हैं। वर्ष 2014-15 के लिए उन्होंने अपनी जमीन कंपनी को लीज पर दी थी, लेकिन एक वर्ष बाद कंपनी ने उन्हें लीज की करीब चार लाख राशि भी नहीं मिल पाई। उनकी जमीन पर आज भी परियोजना का सामान पड़ा है। खेती योग्य जमीन उन्होंने परियोजना को दी थी, लेकिन आज वह अपनी जमीन पर खेती भी नहीं कर पा रहे। अब उन्हें सूचित किए बगैर कंपनी मनमाने तरीके से कार्य कर रही है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन