{"_id":"5c38c142bdec2273606031dd","slug":"15472234879-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में वापस न लिया फीस वृद्धि का फैसला तो करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में वापस न लिया फीस वृद्धि का फैसला तो करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के छोलतू टापरी स्थित जिंदल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में फीस बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिंदल स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने एसडीएम कल्पा से मुलाकात की और अपनी समस्या उनके समक्ष रखी। इस अवसर पर अभिभावकों ने चेताया कि यदि चार दिन के भीतर फीस वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वे स्कूल के बाहर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
छात्रों के अभिभावक वीरेंद्र नेगी, हेमराज नेगी, राजेश नेगी, विनोद नेगी, जितेंद्र नेगी, कपिल नेगी, मदन सेन नेगी, मीना कुमारी नेगी, रविंद्रा कुमारी, अजय नेगी, सविता देवी नेगी, अशोक नेगी, सरिता नेगी, दीपक नेगी, नंद लाल नेगी, सुनील नेगी, प्रवीन नेगी और नरेंद्र नेगी के अनुसार स्कूल प्रशासन प्रदेश उच्च अदालत के नियमों की अवहेलना करते हुए अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का कार्य कर रहा है। स्कूल प्रशासन ने दोगुनी फीस और तीन गुना वार्षिक शुल्क बढ़ाया है। उक्त स्कूल में एसएमसी तक का गठन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले में दखल देकर फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस लेने, वार्षिक शुल्क कम करने और एसएमसी का शीघ्र गठन करने की मांग की। अभिभावकों ने चेताते हुए कहा कि यदि 4 दिन के भीतर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो स्कूल प्रशासन के खिलाफ स्कूल के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिंदल विद्या मंदिर स्कूल प्रशासन द्वारा पहली कक्षा की फीस 490 की जगह 800, पांचवीं कक्षा की 530 से 930 रुपये, आठवीं कक्षा की 700 से बढ़ाकर 1007, दसवीं कक्षा की 700 के बजाय 1140 और 12वीं कक्षा की फीस 850 से 1220 रुपये की गई है। इस स्कूल में क्षेत्र के करीब 500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम कल्पा मेजर अवनिंद्र कुमार शर्मा के अनुसार जिंदल परियोजना प्रमुख को सूचित किया गया है कि वह प्रदेश हाईकोर्ट के नियमों की पालना करते हुए स्कूली बच्चों से फीस वसूल करें। उच्च शिक्षा उप निदेशक को भी इसके बारे में सूचित किया गया है। उन्होंने उप निदेशक से मामले की गहनता से छानबीन करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन