{"_id":"5c377561bdec22737c28fd2d","slug":"154713852816-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हर साल की भांति इस साल भी जिला किन्नौर के रिकागपिओ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय सांस्कृतिक दलों, शिक्षण संस्थानों के छात्र और छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता किन्नौर के उपायुक्त गोपाल चंद ने की। इस बार भी गणतंत्र दिवस रिकांगपिओ के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस और हिमाचल होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों को अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर अपने-अपने विभाग से संबंधित दायित्व सौंपा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के स्वागत का व्यवस्था खंड विकास अधिकारी और जिला लोक संपर्क अधिकारी, सजावट का जिम्मा मंडलीय वन अधिकारी को, लोगों की बैठने की व्यवस्था सहायक-आयुक्त (उपायुक्त), अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मार्च पास्ट और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक किन्नौर, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी और राष्ट्रीय गान के लिए हिमाचल होमगार्ड की बैंड पार्टी को जिम्मा सौंपा गया। इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार, सहायक आयुक्त-उपायुक्त सुरेंद्र ठाकुर, पुलिस उप-अधीक्षक धन सुख सहित विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन