फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रसायनिक खादों के उपयोग से फसलों की पैदावार हो रही कम : सरकेक

रसायनिक खादों के उपयोग से फसलों की घट रही है पैदावार

Fri, 11 Jan 2019 11:47 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा ब्लॉक कृषक सलाहकार समिति की बैठक में विशेष तौर पर जीरो बजट खेती के बारे में चर्चा की गई। समिति हॉल नारकंडा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नारकंडा ब्लॉक कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष धनेश्वर सरकेक ने की। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

बैठक में जीरो बजट खेती करने के लिए चार समूह बनाए गए, जो किसानों और बागवानों को जीरो बजट खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। समिति अध्यक्ष धनेश्वर सरकेक ने कहा कि किसान-बागवानों को अब जीरो बजट खेती की ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस तकनीक से किसानों का आर्थिक खर्चा भी कम होगा और पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी। रसायनिक खादों से किसानों की भूमि बिल्कुल खराब हो चुकी है, जिसमें बहुत कम पैदावार हो रही है। इस अवसर पर विकास पालसरा, बेली राम कश्यप, संजीव चौहान, जालिम सिंह, किशोरी लाल धर्मा, देवराज वर्मा, हरिदत्त भरोटा, रीना शर्मा, कांता वर्मा और स्नेहलता सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed