फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शबाब साबरी के गानों पर झूमेंगे दर्शक

शबाब साबरी के गानों पर झूमेंगे दर्शक

Thu, 08 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शबाब साबरी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 14 नवंबर को होने वाली स्टार नाइट में साबरी विभिन्न दिलकश तराने गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। पदम छात्र स्कूल मैदान में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों के साथ साथ पंजाबी और बॉलीवुड के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

लवी मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के लिए जिला प्रशासन और मेला कमेटी ने रूपरेखा तैयार कर ली है। लवी मेले की पहली रात्रि संध्या में मन्नत नूर अपनी दिलकश आवाज का जादू बिखेरेंगी। मन्नत नूर का सुपरहिट गाना वे तू लोंग में इलायची, तेरे पीछे आ गवाची जैसे कई गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। इसी दिन युवी के गीतों से भी रामपुर के लोग रूबरू होंगे। 12 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रहेगी। इसमें राजीव, डिंपल, तांतरा ब्वॉयज, किन्नौरी लोकगायकों सहित कई पहाड़ी गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 13 नवंबर को तीसरी सांस्कृतिक संध्या नगर परिषद के सौजन्य से रहेगी। इस संध्या में पार्श्व गायक संचीता भट्टाचार्य अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। संचीता भट्टाचार्य सारेगामा की विजेता है। लवी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के गायक शबाब साबरी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। शबाब ने दंबग 2, सुल्तान, वीर, वेलकम बेक, प्रेम रतन धन पायो, सिंग इज बलिंग जैसी फिल्मों में कई गानें गाए हैं। 14 नवंबर की स्टार नाइट शबाब साबरी के नाम रहेगी। चार दिनों तक छात्र स्कूल में शाम चार से आठ बजे तक क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

लवी मेले का विधिवत शुभारंभ राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। दोपहर में मेले का आगाज करने के बाद राज्यपाल सांस्कृतिक संध्या में भी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मेले का समापन करेंगे और रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि लवी मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों का चयन कर लिया गया है। सांस्कृतिक संध्या स्टार नाइट में शबाब साबरी अपनी आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed