{"_id":"5bd0a02cbdec2269695d9177","slug":"151540399148-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवी मेले में अब नहीं होगा स्टॉल आबंटन पर धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवी मेले में अब नहीं होगा स्टॉल आबंटन पर धांधली
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवी मेले में नहीं होगी स्टॉल आवंटन में धांधली
एक व्यापारी को दो से अधिक नहीं मिलेंगी दुकानें
पांच हजार से शुरू होगा दुकानों कर रेट
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इस बार स्टॉल आवंटन में धांधली न हो इसके लिए प्रशासन ने स्टाल आवंटन के लिए कमेटी का गठन किया है। स्टाल आवंटन के दौरान नगर परिषद रामपुर मेला कमेटी और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहेगी। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि मेले में लगने वाले स्टॉलों के आवंटन में पूरी तरह से पारदर्शिता लाई जाएगी, जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी मेला मैदान और एनएच के किनारे लगने वाले स्टालों की नीलामी प्रक्रिया को अंजाम देगी। इसके बाद मेले में वर्षों से चले आ रही स्टाल आवंटन के घोटाले की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि मेले में बड़े पैमाने पर सजने वाली दुकानों और डूम के लिए जो ठेकेदार आवेदन करेगा उसका पैनकार्ड और आधार लेना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि बीते वर्षों में एक ठेकेदार मेला कमेटी से जमीन लेकर अपने हिसाब से स्टॉल आवंटन करता है, लेकिन इस वर्ष इस पद्धति पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस बार एक व्यापारी को दो से अधिक दुकान नहीं दिया जाएगा।
इस बार अंतरराष्ट्रीय मेले में कलाकारों को कार्यक्रम पेश करने के लिए ऑडिशन देना पड़ेगा। यह ऑडिशन 3 नवंबर और 4 नवंबर को बुशहर सदन में किया जाएगा। आवेदन करने वाले कलाकार एक तारीख तक शाम पंाच बजे तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्टॉलों के रेट किए गए हैं निर्धारित
एनएच-5 से लेकर सतलुज होटल और गौरा मोड तक 3 हजार से लेकर 8000 हजार लिया जाएगा। मेला मैदान में शॉल स्टालों में 18200, हैंडलूम में 15 हजार, रेडीमेड स्टॉल 25 हजार, रोजरी गदा स्टाल के लिए पचास हजार तक लिया जाएगा। एनच5 के पास स्टॉलों को नीलामी 5 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। मेला मैदान में स्टालों का नीलामी 8 नवंबर से शुरू होगा।