{"_id":"5b58a3c54f1c1b49748b6d7c","slug":"151532535749-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगातखाना में पेयजल के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगातखाना में पेयजल के लिए हाहाकार
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
जगाताखाना में पेयजल संकट
एक सप्ताह से लोग झेल रहे हैं समस्या
फिल्टर टैंक नहीं बनने से आई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड के जगातखाना क्षेत्र में पेयजल के लिए लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। एक सप्ताह से लोग मजबूरन दूर-दूर से बावड़ियों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। लोगों के अनुसार आईपीएच विभाग बरसात के चलते पेयजल में सिल्ट आने की दलील दे रहा है।
निरमंड तहसील के जगातखाना में बरसात में पेयजल की किल्लत कई वर्षों से आ रही है। हल्की सी बरसात में ही आईपीएच विभाग की पोल खुल जाती है। लोगों का कहना है कि यहां पुरानी पेयजल योजना से ही काम चलाया जा रहा है, जबकि समय के साथ-साथ आबादी बढ़ रही है। यहां स्कूल, कॉलेज आने जाने वाले विद्यार्थी सहित अन्य लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। निरमंड के कुर्पण खड्ड से ब्रौ और जगातखाना के लिए बनने वाली पेयजल योजना कई वर्षों से विवादों में है। इस क्षेत्र के अधिशासी अभियंता आनी और सहायक अभियंता निरमंड में बैठते हैं।
इलाके के विजय कनैन, भारत भूषण शर्मा, अरविंद, सुशील, यमानंद, शेर सिंह, मोहन लाल, धर्म सिंह, सतीश कुमार, कमलेश, रमेश और पदमा आदि के अनुसार बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सहायक अभियंता का कार्यालय ब्रौ या जगातखाना में खोला जाना चाहिए, जिससे उनकी परेशानियों का समाधान मौके पर हो सके। विभाग ने अभी तक काजू खड्ड में फिल्टर टैंक नहीं बना रहे हैं। उक्त क्षेत्र की जनता ने सरकार से मांग की है कि विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दें, जिससे आम जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। वहीं इस संबंध में एसडीओ नवल किशोर ने बताया कि कुछ दिन पहले पानी की समस्या हुई थी, लेकिन विभाग ने पानी की समस्या का दूर कर दिया है अब लोगों को पानी की समस्या से परेशानी नहीं होगी।