फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छैला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग पर उठ रहे सवाल

छैला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग पर उठ रहे सवाल

Wed, 27 Jun 2018 07:24 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
छैला पीएचसी में आग पर कई सवाल
विज्ञापन

आखिर खंडहर भवन में क्यों रखा था सामान
कमरे में भारी मात्रा में मिली अधजली रूई, पटिटयां
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। स्वास्थ्य ब्लॉक मत्याणा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छैला के एक पुराने भवन में मंगलवार सुबह लगी आग स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खडे़ कर रही है। आग लगने के बाद खंडहर भवन में भारी मात्रा में रूई और पट्टियां कमरे में जली हुई मिली हैं।
छैला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे धुआं उठता देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना कोटखाई दमकल केंद्र को दी। एक घंटे के भीतर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और लोगों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि, खंडहर भवन में न तो कोई आवास और न कार्यालय है। यहां तक कि इसमें बिजली भी नहीं है। पुराने भवन के मेन गेट पर अस्पताल का एक पुराना रेफ्रिजेटर फंसाया गया था। सीढ़ियां भी चलनेे लायक नहीं थीं। आखिर इसके बाद वहां पर स्टोर बनाया गया या सामान छुपाया गया था। यह अपने आप में सवाल खड़ा कर रहा है। मौके पर लोगों ने बताया कि आखिर इस सामान को अस्पताल प्रबंधन ने इस कमरे में क्यों छुपा कर रखा था, इसकी जांच की जाए। यहां तक कि घटना स्थल पर हादसे के बाद स्टाफ और डॉक्टरों पर भी कई आरोप लग रहे हैं। कहीं सामान को जलाने के लिए किसी ने आग तो नहीं लगाई गई होगी?
विज्ञापन

खंड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी मत्याणा रमेश शर्मा ने कहा कि छैला में जिस भवन में आग लगी वह पहले ही असुरक्षित घोषित हो चुका है। वहां पर रूई और पट्टियां जरूर रखी गई थीं। ये क्यों रखी गईं, उसका उन्होंने कोई तर्क नहीं दिया। दमकल केंद्र कोटखाई के प्रभारी जोगेंद्र ने बताया कि साढे़ आठ बजे आग लगने की सूचना के बाद मौके पर गए थे। पुराने भवन के कमरे से रूई और पट्टियां काफी मात्रा में मिली हैं। कोटखाई दमकल केंद्र के प्रभारी ने कहा कि आग लगने की सूचना मंगलवार सुबह मिली। सूचना के बाद आग को बुझाया गया। पुराने भवन को आग से कोई नुकसान नहीं हुआ। पट्टियां और रूई पूरी नष्ट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed