फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय पर खोला मोर्चा

व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय पर खोला मोर्चा

Fri, 10 Nov 2017 09:31 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय पर खोला मोर्चा
lavi mela - फोटो : lavi mela
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्लाट आवंटन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मेले में लगने वाली दुकानों के अधिक दाम वसूलने के खिलाफ शुक्रवार को दर्जनों व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर मोर्चा खोला। व्यापारियों ने शिकायत पत्र एसडीएम को सौंपा। व्यापारियों ने एसडीएम रामपुर से प्लाटों के जायज रेट वसूलने की मांग की है। मामले को उलझता देख एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित ठेकेदार को व्यापारियों को पक्की पर्चियां देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से स्टालों के उचित दाम वसूलने को भी कहा।

लवी मेले के दौरान एनएच पांच पुराने बस अड्डे से लेकर कॉलेज मैदान तक सड़क किनारे लगने वाले प्लाटों के 45 लाख रुपये में टेंडर हुए हैं। सड़क किनारे 600 से अधिक स्टाल स्थापित किए जाते हैं। बीते वर्षों में एक स्टाल के स्थान के मुताबिक 1500 से 3000 रुपये तय किए जाते थे। इस वर्ष भी नगर परिषद रामपुर ने स्टाल आवंटन को लेकर प्लाटों के रेटों से जुड़ा नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें 1500 से 3000 रुपये प्रति प्लाट के रेट दर्शाए गए हैं। नियमों को दरकिनार कर व्यापारियों से एक ओर अधिक रेट तो वसूले ही जा रहे हैं, वहीं स्टाल विक्रय को लेकर व्यापारियों को कच्ची पर्चियां थमाई जा रही हैं। इससे व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों से 20 से लेकर 35 हजार रुपये तक की वसूली ठेकेदार की ओर से की जा रही है। व्यापारियों ने एसडीएम रामपुर से उन्हें जायज रेट पर प्लाट आवंटन करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी कृष्ण देव, सुरेश कुमार, नीलम बौद्ध, सुमित्रा देवी, प्रतिभा चक्रवर्ती, बिमला देवी, निट्टू, लाल चंद, अशोक, राधा, रवि कुमार, रेखा, जसवंत, राजिंदर, नीलम, विजय, सूरज कुमार, ब्रिज लाल, तुलसी देवी सहित करीब चार दर्जन व्यापारियों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।


काफी देर तक चली बैठक के बाद एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित ठेकेदार को प्लाट आवंटन की पक्की पर्चियां देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ठेकेदार को व्यापारियों से मनमाने पैसे न वसूलने के भी सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed