फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कुमारसैन में मुख्यमंत्री जयराम ने दी करोड़ों की सौगात, आईटीआई भवन का भी किया लोकार्पण

कुमारसैन में मुख्यमंत्री जयराम ने दी करोड़ों की सौगात, आईटीआई भवन का भी किया लोकार्पण

Sun, 14 Oct 2018 08:52 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कुमारसैन में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आईटीआई भवन जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुमारसैन पहुंचे जयराम ठाकुर का क्षेत्र की जनता ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कुमारसैन दरबार मैदान में बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार के नाम पर रखने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने आईटीआई में अगले सत्र से पलंबर और मोटर मैकेनिक ट्रेड शुरू करने की घोषणा की। भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज की मांग पर उन्होंने कुमारसैन क्षेत्र में उचित स्थान का चयन कर आधुनिक सब्जी मंडी खोलने की घोषणा की। उन्होंने मौके पर ही डीसी को सब्जी मंडी के लिए उचित स्थान देखने के आदेश दिए। कुमारसैन में बस अड्डा बनाने की भी सीएम ने घोषणा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कुमारसैन पहुंचने पर जोर दार स्वागत किया गया। हिमालयन टाईगर फांडेशन के प्रधान विशाल वर्मा ने टोपी व मफलर भेंट कर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। व्यापार मंडल ने सीएम को सिक्कों से तोला। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक हाटू माता मंदिर में शीश नवाया। शारदीय नवरात्र पर वह रविवार को मां हाटू के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मां हाटेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान सांसद वीरेंद्र कश्यप और स्थानीय विधायक राकेश सिंघा भी साथ मौजूद रहे। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री का ढोल, नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। नारकंडा में सीएम ने जनसमस्याएं भी सुनीं। मुख्यमंत्री ने कुमारसैन में सब जज कोर्ट खोलने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने स्वेरा खड्ड सड़क के लिए दस लाख, बरगाल बड्डू सड़क को 7 लाख, बनाना से सेरटी 5 लाख, डकोलु सड़क को 5 लाख, जंजैहली खरगोटी सड़क के लिए 5 लाख, पाऊछी सड़क के लिए तीन लाख, खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि राजनीति से उठकर जनता के कार्य करने चाहिए। अगर वह पार्टी की राजनीति करते तो आज विधायक नहीं होते।
इस मौके सांसद विरेंद्र कश्यप, विधायक ठियोग कुमारसैन राकेश सिंघा, विधायक चौपाल बलवीर वर्मा, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीपनी भारद्वाज, को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा, एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, महासू जिलाध्यक्ष अजय श्याम, ठियोग ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा, कुमारसैन मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, डीसी शिमला अमित कश्यप, एसपी शिमला ओमापति जमवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed