{"_id":"5b2e49794f1c1bae6e8b98f9","slug":"141529760121-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार कंदरू में पकड़े तेंदुए के दो शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार कंदरू में पकड़े तेंदुए के दो शावक
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए का शावक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के तहत धार कंदरू पंचायत के चौंडल गांव में वन विभाग ने तेंदुए के दो छोटे-छोटे शावक पकड़े हैं। इन शावकों को शिमला स्थित चिड़ियाघर में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक धार कंदरू पंचायत की पूर्व बीडीसी सदस्य सरला शर्मा ने पंचायत प्रधान योगराज शर्मा को फोन पर सूचित किया कि उनके घर के साथ बगीचे में करीब सप्ताह से तेंदुए के दो शावक आ रहे हैं। कुछ समय खेलने के बाद वे बगीचे के साथ लगती गुफा में चले जाते हैं। लेकिन उनकी मां का कोई पता नहीं है। पंचायत प्रधान योगराज शर्मा ने सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के वनरक्षक को इसकी सूचना दी। वनरक्षक सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा। वनरक्षक ने शावकों को कब्जे में लिया। गौर रहे कि करीब दो सप्ताह पहले भी क्षेत्र में एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा की अगुवाई में एक भालू का बच्चा पकड़ा गया था। उसे कुफरी चिड़ियाघर में भेजा गया था।