फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कार हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

कार हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

Sat, 27 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नेरवा। शामठा-टिकरी मार्ग पर कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन युवक आल्टो कार में अपने किसी परिचित को टिकरी छोड़कर वापस नेरवा की ओर लौट रहे थे। सगरौठी से करीब एक किलोमीटर पहले कार करीब 80 मीटर नीचे सगरौठी नाले में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। सुबह दुर्घटना में घायल एक युवक किसी तरह नेरवा पांवटा मार्ग पर पहुंचा। वहां फेडिजपुल की तरफ से आ रहे एक वाहन में लिफ्ट लेकर अपने घर द्वाड़ा पहुंचा। घायल युवक के परिजनों ने शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटना की सूचना नेरवा थाने में दी। पुलिस दल जब तक दुर्घटना स्थल पर पहुंचा, तब तक गाड़ी चालक व एक अन्य युवक की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बवेश (23) पुत्र स्वर्गीय सोहन सिंह गांव कयरला डाकघर केदी तहसील नेरवा और वीरेंद्र (20) वर्ष पुत्र नीम बहादुर, निवासी राणाक्यार डाकघर केदी के रूप में हुई । सुरेश (20) पुत्र राम सिंह निवासी द्वाड़ा, डाकघर केदी घायल हुआ है। घायल को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। इधर, नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार नेरवा मोहि राम चौहान ने प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed