फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जाओं स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

जाओं स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

Tue, 16 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने कुल्लवी नाटी पर मचाया धमाल
विज्ञापन

जाओं स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियों में स्वयंसेवी लेंगे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओ में मंगलवार से एनएसएस का सात दिवसीय शिविर विधिवत शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ डीम पंचायत प्रधान भाग चंद ने किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने सात दिनों तक शिविर में स्वयंसेवियों की जाने वाली गतिविधियों का ब्यौरा रखा।
शिविर के शुभारंभ पर स्कूल के प्रधानाचार्य एचएल भैक ने अपने विचार रखे और एनएसएस क्यों आवश्यक है, के बारे छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम में एनएसएस की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम में टीम भावना, स्वच्छता और पर्यावरण प्रदूषण के प्रति सामाजिक जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ गैर शैक्षणिक गतिविधियों का क्या योगदान है और किस प्रकार से कार्यक्रम समाज के विकास में सार्थक भूमिका निभाते हैं। शुभारंभ अवसर पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं। कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर स्वयंसेवियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम अधिकारी रवि डोगरा ने बताया कि सात दिनों तक स्वयं सेवी स्कूल और गांव में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इसके अलावा स्वयं सेवी गोद लिए गांव, पेयजल स्रोतों, मंदिरों और रास्तों को संवारेंगे। ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण के बारे में भी स्वयंसेवी जागरूक करेंगे। इस मौके पर मेघराज, गुलशन, फकीरचंद, राकेश, तिलक राज, जितेंद्र कुमार, चमन कुमार, सुशीला, धर्मपाल, शीला कुमारी, शिल्पा, दीपा, रीता, गंगा, तनेजा और बबीता कुमारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed