{"_id":"5b3397074f1c1bf67a8b774f","slug":"131530107655-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में रमनदीप और चित्रकला में आंचल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में रमनदीप और चित्रकला में आंचल ने मारी बाजी
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण में रमनदीप और चित्रकला में आंचल अव्वल
रिकांगपिओ में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
छात्रों को नशा निवारण को लेकर किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्वास्थ्य विभाग किन्नौर के सौजन्य से डीएवी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जेएस कायथ ने की। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के रमनदीप ने प्रथम, एसडी स्कूल की योगिता ने द्वितीय और जेएनवी स्कूल की योजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में जेएनवी की अपराजिता प्रथम, लिटल ऐंजल पब्लिक स्कूल के आयूष द्वितीय और डीएवी की अक्षिता तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में एसडी स्कूल की आंचल प्रथम, लिटल ऐंजल पब्लिक स्कूल के आशीष दूसरे, जबकि जेएनवी के राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में उड़ान पब्लिक स्कूल की आकांक्षा प्रथम, डीएवी के मृदुल दूसरे और जेएनवी की योगिता तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में एसडी पब्लिक स्कूल की प्रकृति राणा प्रथम, जेएनवी की नमिता दूसरे और डीएवी के संजीव ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में एसडी स्कूल का रिशभ प्रथम, डीएवी का अभय प्रताप दूसरे और लिटल ऐंजल स्कूल की आरजू कुमारी तीसरे स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को जेएस कायथ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य शिक्षिका हेमलता और एमएसडब्लू होशियार चौहान ने तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर व्यवहार परिवर्तन संचार समन्वयक रमेश नेगी और विभिन स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।