{"_id":"5ad898ec4f1c1b350b8b5641","slug":"131524144364-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आया नगर परिषद ठियोग, अतिक्रमण को लेकर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में आया नगर परिषद ठियोग, अतिक्रमण को लेकर उठाया कदम
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
ठियोग नप ने अतिक्रमणकारियों पर कसा शिकंजा
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग की वार्ड परिक्रमा के दौरान अमर उजाला ने वार्ड नंबर तीन में गंदगी के अलावा अतिक्रमण को लेकर खबर को प्रकाशित किया था। इस पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए वीरवार को पुलिस के जवानों के साथ मिलकर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों के साथ-साथ खुले में मोमो और चौमिन बेचने वाले लोगों पर नकेल कसी। इस दौरान नप अध्यक्ष शांता शर्मा ने पुलिस की टीम को साथ में लेकर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण करने वाले लोगों को चालान भी थमाया। शांता शर्मा ने बताया कि नप के कई वार्डों में सड़क किनारे मोमो बेचने वाले लोग बीमारियां तो फैला रहे हैं, साथ ही अतिक्रमण को लेकर भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कई स्थानों में खुले में बह रहे पीने के पानी को लेकर भी आईपीएच विभाग से पाइपें दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में खुले में गंदगी फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।