{"_id":"5abf92e34f1c1bda618b4b29","slug":"131522504419-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर में कार्यरत मजदूरों को समय और न्यूनतम वेतन नहीं मिलने पर नगर परिषद ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा कि अगर जल्द अदायगी नहीं की तो प्रदर्शन किया जाएगा। मजदूरों की मांगों को पूरा किया जाए। सीटू ने आरोप लगाया कि नप मजदूरों का शोषण कर रही है। मजदूरों को वेतन की अदायगी हर माह की 20 तारीख के बाद की जा रही है।
नगर परिषद ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने न्यूनतम वेतन को लेकर नगर परिषद प्रबंधन से मुलाकात की। यूनियन ने कहा कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों को 6300 के बजाय 5000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो न्यूनतम वेतन से कम है। मजदूरों को समय पर कभी वेतन नहीं दिया जाता। सीटू क्षेत्रीय कमेटी सचिव कुलदीप ने कहा कि यदि नगर परिषद रामपुर की ओर से न्यूनतम वेतन नहीं दिया और 11 महीने से न्यूनतम वेतन से कम दी गई पेमेंट का एरियर के रूप में भुगतान नहीं किया गया तो प्रदर्शन होगा। इस दौरान मीना, जयवंती, राम दास सहित कई मजदूर मौजूद रहे।