फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   निशुल्क मिलेगा कंप्यूटर, मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण

निशुल्क मिलेगा कंप्यूटर, मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण

Sun, 28 Jan 2018 09:33 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
निशुल्क मिलेगा कंप्यूटर, मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण
उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को घरद्वार कौशल विकास का प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही उनके लिए रोजगार का मौका भी मिलेगा। कोटगढ़-टिक्कर में केंद्र सरकार के सौजन्य से जिला स्तरीय प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का रविवार को शिमला संसदीय क्षेत्र सांसद विरेंद्र कश्यप ने उद्घाटन किया। केंद्र के प्रबंधक शहजाद और प्रभारी पारूल ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। केंद्र में युवाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, डाटा एंट्री, टूरिज्म, इलेक्ट्रानिक, मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र में प्रतिवर्ष रोजगार मेले के आयोजन से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी मुहैया करवाया जाएगा। मुख्यातिथि विरेंद्र कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से स्किल इंडिया के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मोदी सरकार का सपना है कि वर्ष 2024 तक पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा आधुनिक सुविधाओं से लैस हों। विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि कोटगढ़ क्षेत्र में जिला स्तरीय कौशल केंद्र खुलना सभी क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। इस योजना के तहत सभी युवाओं को लाभ दिलाने और केंद्र को ज्यादा सक्षम बनाने के लिए हर संभव सहायता करेंगे। इसके चलते रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीपनी भारद्वाज, एचपीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता, बीडीओ नारकंडा पूनम, नायब तहसीलदार कोटगढ़ प्रदीप, नारकंडा नगर पंचायत सचिव हरि कपूर, प्रधान परिषद अध्यक्ष अमर सिंह नलवा, बीडीसी अध्यक्ष मीरा शर्मा, रीना ठाकुर और क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed