{"_id":"5c0bf070bdec2241bc238334","slug":"121544286320-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जराशी के लांकड़ावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जराशी के लांकड़ावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांकड़ावीर मंदिर की प्राण
प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े लोग
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ने की शिरकत
पंचायत क्षेत्र के हर घर से ग्रामीणों ने समारोह में लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत के जराशी गांव में लांकड़ावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को पारंपरिक रूप से संपन्न हो गई। इस धार्मिक आयोजन में रामपुर विस के विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ बाहली जोन कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक भलूनी विशेष रूप से मौजूद रहे।
शनिवार को जराशी गांव में नवनिर्मित लांकड़ावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के गवाह क्षेत्र के सैकड़ों लोग बने। पंचायत क्षेत्र के हर घर से ग्रामीणों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इसके अलावा इस क्षेत्र से बाहर ब्याही गई जाई जौंतियों ने भी परिवार सहित यहां पहुंचकर देवता के समक्ष शीश नवाया।
इस मौके पर विधायक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता के साथ-साथ हमें अपने पौराणिक रीति रिवाजों और धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। हिमाचल देवभूमि है। ऐसे में यहां पर देवताओं के मंदिरों के रख रखाव परा पूरा ध्यान देना चाहिए, जिसके लिए पूर्व कांग्रेस सरकार ने हमेशा से अथक प्रयास किए हैं। भविष्य में भी कांग्रेस देव संस्कृति को मजबूत करने में अहम योगदान देगी।
विज्ञापन
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में समस्याओं को प्रमुखता से सदन में रखा जाएगा। उन्होंने इस दौरान मंदिर के रख रखाव के लिए 2 लाख और मंदिर परिसर के रखरखाव को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पंचायत समिति रामपुर के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भलूनी, सोनू भलूनी, गुलाब खनाशु, पवन चौहान, प्रकाश वर्मा, खुशी राम, इंद्रजीत, जतिन, वीरू कायथ, विजय वीर और जॉनी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।