Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   winning gold at All India University three times in a row

Rampur Bushahar News: मसली के बॉक्सर बॉबिन ने फिनलैंड में जीता कांस्य

Tue, 03 Nov 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
लगातार तीन बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में जीते स्वर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू) । चिड़गांव तहसील के मसली गांव के बॉक्सर बॉबिन चौहान ने फिनलैंड के टैम्परे में आयोजित टैमर बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि से रोहड़ू क्षेत्र में खुशी की लहर है। बॉबिन ने बिलासपुर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हॉस्टल में प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा को निखारा। उनकी मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि वह लगातार तीन बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया है। सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद वर्ष 2026 में रोमानिया में आयोजित गोल्डन बेल्ट अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में रजत पदक अपने नाम किया था। अब फिनलैंड में कांस्य जीतकर उन्होंने एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। बॉबिन ने बताया कि उन्हें बचपन से ही बॉक्सिंग का शौक था। साई हॉस्टल में प्रशिक्षण के दौरान कोच के मार्गदर्शन और वर्षों की मेहनत से वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में देश के लिए बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतना है। बेटे की सफलता पर पिता अमर नाथ चौहान और मां ने खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि बॉबिन भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। बॉबिन की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed