Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nand Lal was counted among the leaders close to Virbhadra Singh

Rampur Bushahar News: वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में होती थी नंद लाल की गिनती

Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
. रामपुर से लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीतकर बनाई राजनीतिक पहचान
विज्ञापन


. मुख्य संसदीय सचिव से लेकर सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष तक निभाईं अहम जिम्मेदारियां

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक नंद लाल की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में होती थी। वीरभद्र सिंह के गृहक्षेत्र रामपुर में नंद लाल ने कांग्रेस संगठन में अपनी मजबूत पहचान बनाई और क्षेत्र की राजनीति में अहम स्थान हासिल किया। नंद लाल ने वर्ष 2007 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने उन्हें रामपुर से प्रत्याशी बनाया, जहां उन्होंने भाजपा के बृज लाल को 6470 मतों से हराकर विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद वर्ष 2012 में उन्होंने 9471 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी को 4037 मतों से हराकर लगातार तीसरी बार विधायक बने। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में नंद लाल ने चौथी बार जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की। उन्होंने भाजपा के कौल सिंह को 567 मतों से हराया। नंद लाल को 28,397, जबकि कौल सिंह को 27,830 मत मिले। यह चुनाव वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हुआ पहला विधानसभा चुनाव था, जिसमें नंद लाल उनके सक्रिय राजनीतिक मार्गदर्शन के बिना मैदान में उतरे थे। इसके बावजूद उन्होंने जीत का सिलसिला बरकरार रखा। वीरभद्र सरकार में वर्ष 2013 में नंद लाल को मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) बनाया गया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा की अधीनस्थ विधान समिति और विशेषाधिकार समिति में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभाई। वह विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2018 से 2022 तक कल्याण और ग्रामीण नियोजन समितियों के सदस्य रहे। दिसंबर 2022 में चौथी बार विधायक बनने के बाद उन्हें विधानसभा की कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा वह ग्रामीण नियोजन और आचार समिति के सदस्य भी रहे। मार्च 2024 में प्रदेश सरकार ने उन्हें सातवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article