फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

Wed, 24 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन

कुमारसैन में एनपीएस कर्मचारी महासंघ की बैठक
राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। एनपीएस कर्मचारी महासंघ खंड कुमारसैन की बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली की लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कुमारसैन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कुमारसैन खंड के अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर ने की। बैठक में राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में 28 अक्तूबर को सांसद के घर उपवास, आय-व्यय पर विचार, कार्यकारिणी का विस्तार, एनपीएस महिला विंग का गठन और सदस्यता अभियान में तेजी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कुमारसैन खंड के मुख्य सलाहकार हितेश शर्मा ने विभिन्न विभागों के तमाम एनपीएस कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज करने की अपील की, जिससे पुरानी पेंशन की बहाली की मुहिम को गति मिल सके। इस अवसर पर राज्य उप प्रधान नित्यानंद, जिला शिमला अध्यक्ष देविंद्र सिंह प्रेमी, राज्य संगठन सचिव सूरज चौहान, जिला शिमला महासचिव नारायण सिंह हिमराल, संगठन सचिव विजय ठाकुर, सोमेश मेहता, शांति स्वरूप, विवेक शर्मा, अजय शर्मा, विनोद, रामपुर आनी और निरमंड खंड के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed