{"_id":"5ad898ee4f1c1b6e098b557d","slug":"121524144366-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली विद्यार्थियों को किया आगजनी की घटनाओं को लेकर जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली विद्यार्थियों को किया आगजनी की घटनाओं को लेकर जागरूक
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
रामपुर बुशहर। अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत वीरवार को रामपुर के डकोलढ़ स्थित कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अग्निशमन केंद्र रामपुर की ओर से निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अग्निशमन अधिकारी केशव सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को आग की घटनाओं से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बीस छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की मुस्कान चौहान ने प्रथम स्थान, बारहवीं के हर्ष शर्मा ने द्वितीय, जबकि दसवीं कक्षा की छात्रा हिना माल्या ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मधु चौहान ने अग्निशमन विभाग का कार्यक्रम आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रोशन शर्मा सहित अध्यापक मौजूद रहे।