{"_id":"5bd3440fbdec2269360cad5d","slug":"11540572175-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोली-टिप्पर ने सामत को 8 विकट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोली-टिप्पर ने सामत को 8 विकट से दी शिकस्त
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोली-टिप्पर ने सामत को
आठ विकट से दी शिकस्त
विधायक विक्रमादित्य करेंगे फाइनल मुकाबले का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश खेल संस्कृति एवं पर्यावरण संघ की ननखड़ी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मझोली-टिप्पर ने सामत को 8 विकट से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मझोली-टिप्पर अब रामपुर जोन की गोपालपुर टीम के साथ खेलेगी। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिमला ग्रामीण विधायक एवं संघ के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहकर मुकाबले का शुभारंभ करेंगे।
शुक्रवार को ननखड़ी के सदाबहार मैदान में ननखड़ी जोन का फाइनल मुकाबला मझोली-टिप्पर और सामत के बीच खेला गया। मुकाबले में तहसीलदार ननखड़ी विनिता ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। सामत पंचायत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मझोली-टिप्पर की ओर से भूप सिंह ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। संघ सचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि ननखड़ी जोन की विजेता टीम का फाइनल मुकाबला आज रामपुर जोन की विजेता टीम गोपालपुर के साथ सदाबहार मैदान ननखड़ी में खेला जाएगा।
वहीं इस अवसर पर संघ के मुख्य सलाहकार सतपाल मेहता, महासचिव सुनील मेहता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान मेहता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, सोनू भलूनी, तसवीर ठाकुर, जतिन मेहता, मनीष चौहान, हरदयाल ठाकुर, विकास ठाकुर, जोगिंद्र, हरीश मेहता, बंटी ठाकुर, अश्वनी शर्मा, पवन दड़ेल और ललित भैक सहित कई अन्य उपस्थित रहे।