{"_id":"5bbcd3e9867a5528296cc7f7","slug":"11539101673-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में गीतांजली ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में गीतांजली ने मारी बाजी
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण प्रतियोगिता में गीतांजलि प्रथम
नेहरू युवा केंद्र ने ननखड़ी कॉलेज में करवाई प्रतियोगिता
केंद्र के जिला समन्वयक प्रभात कुमार ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। नेहरू युवा केंद्र शिमला की ओर से ननखड़ी महाविद्यालय में राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति की भूमिका को लेकर खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में गीतांजली ठाकुर ने प्रथम और युवक मंडल शोली के सचिव अंकुश शर्मा ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं प्रीति चौहान ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। प्रधान महेश्वर नंद ने इस आयोजन के लिए नेहरू युवा केंद्र शिमला और कॉलेज प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी किए जाने चाहिए।
खंड समन्वयक उपासना नेगी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं पुण्यतिथि के मौके पर 16 अक्तूबर को युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक प्रभात कुमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। युवक मंडल शोली और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। खंड स्तरीय इस आयोजन में ननखड़ी विकास खंड की विभिन्न पंचायतों से आए युवा और युवतियां भाग लेेंगे। इस अवसर पर नंदिनी कंवर, उपासना नेगी, शर्मिला नलवा, संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
फाईल नंबर पांच का जोड़