{"_id":"5b5213fb4f1c1b48748b5fd0","slug":"11532105723-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के विरोध किन्नौर कांग्रेस ने शुरू किया क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के विरोध किन्नौर कांग्रेस ने शुरू किया क्रमिक अनशन
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर में नौतोड़ बंद करने पर बिफरे कांग्रेसी
प्रदेश सरकार के विरोध किन्नौर कांग्रेस ने शुरू किया क्रमिक अनशन
कहा- जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय का भी करेंगे घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में नौतोड़ प्रक्रिया को बंद करने के साथ ठप पड़े विकास कार्य सहित अन्य कई मुद्दों के विरोध में किन्नौर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। पार्टी ने जिले के कल्पा, पूह और निचार ब्लॉक में शुक्रवार को अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया।
रिकांगपिओं में विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी के अगुवाई में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। इसके अतिरिक्त जिला के निचार और पूह मंडल में मंडल अध्यक्षों की अगुवाई में अनशन शुरू किया गया। इस अवसर पर विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने जिला किन्नौर के लोगों को मिलने वाली नौतोड़ भूमि और वन भूमि अधिनियम को बंद कर लोगों को भूमिहीन करने का काम किया है। जिले के अंदर पूर्व कांग्रेस शासन काल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे, वह अब पूरी तरह से ठप हो गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किन्नौर में जन भावनाओं को भी दरकिनार किया है, प्रदेश के अन्य जनजातीय क्षेत्रों में परियोजना सलाहकार समिति के अध्यक्ष तो भाजपा के विधायकों को बनाया गया, लेकिन किन्नौर जिले में विधायक के स्थान पर उपायुक्त को परियोजना सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया जो पूरी तरह से गलत है। अब क्रमिक अनशन के बाद भी सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो किन्नौर कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, कांग्रेस प्रवक्ता सूर्या प्रकाश बोरिस, प्रीतम सिंह, पीतांबर नेगी, विक्रम नेगी, प्रताप नेगी, राजकुमार नेेगी, अभिषेक नेगी, कमल नेगी, जसवीर नेगी, प्रदीप नेगी, श्यामा नंद, तेजस्वी नेगी, राकेश कुमार और चंद्र मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।