फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कोटखाई की तीन दर्जन सड़कों का होगा संयुक्त निरीक्षण

कोटखाई की तीन दर्जन सड़कों का होगा संयुक्त निरीक्षण

Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
तय समय सीमा में पूरा करें विकास कार्य
विज्ञापन

कोटखाई में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने दिए निर्देश
लोगों ने बरागटा के समक्ष रखी अपनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। कोटखाई में शुक्रवार को मुख्य सचेतक एवं जनमंच के प्रदेश संयोजक नरेंद्र बरागटा ने अधिकारियों को तय समय सीमा में सभी विकासात्मक कार्योँ को पूरा करने के निर्देश दिए। बरागटा ने कोटखाई क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोटखाई क्षेत्र की तीन दर्जन सड़कों की एफसी क्लीयरेंस कार्य निपटाने के लिए लोनिवि, राजस्व और वन विभाग को संयुक्त निरीक्षण करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेयजल योजनाओं के लिए 3330 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। जिसके तहत पहले चरण में प्रदेश की चार विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। जिस पर पहले चरण में 700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। जिसके बाद अब क्षेत्र में पानी की कोई भी किल्लत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोटखाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोनिवि का डिवीजन दिया है। शीघ्र ही डिवीजन कार्यालय को आरंभ कर दिया जाएगा। जितने भी विकासात्मक कार्य बीते पांच वर्षों में राजनीतिक द्वेष के दौरान अधर में लटकाए गए थे। उन सभी कार्यों के लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है। सभी कार्योँ को तय समय में पूरा किया जाएगा। अधिकारियों को विकासात्मक कार्य निपटाने के लिए टाइम बाउंड किया गया है। एसडीएम ठियोग मोहन दत्त शर्मा, उद्यान विभाग के उप निदेशक सुभाष चंद धीमान, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता एमएल लट्ठ, आईपीएच के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed